Animal Box Office Collection Day 1- रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर? पहले दिन इतने करोड़...

Animal Box Office Day 1- रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर हंगामा हो रहा है और फैंस के बीच दीवानगी नजर आ रही है। इस फिल्म को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। रणबीर कपूर की इस फिल्म के कुछ शो ही चले हैं लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बातें हो रही हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन सभी उम्मीदों को पार करने के लिए तैयार है।
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की मानें तो ये फिल्म सिर्फ इंडिया में 60 करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली है। ग्लोबल कमाई की बात करें तो पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई करके रणबीर कपूर नया रिकॉर्ड कायम करने वाले हैं। इसके पहले उनकी किसी फिल्म ने इतनी कमाई पहले दिन नहीं की है।
एनिमल की एडवांस बुकिंग ने भी कमाल कर दिया था और फिल्म रिलीज के पहले फिल्म के करीब 5 लाख टिकट बिक गए थे। इसके पहले रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ब्रह्मास्त्र थी, जिसने सिर्फ भारत में पहले दिन करीब 36 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसके अलावा संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म संजू ने पहले दिन करीब 34 करोड़ की ओपनिंग दी थी। हालांकि अब देखने वाली बात है कि ये फिल्म किस तरह का कलेक्शन करती है।
सामने खड़ी है सैम बहादुर
इस बार रणबीर कपूर की ये फिल्म अकेले रिलीज नहीं हुई है बल्कि उनके सामने विक्की कौशल खड़े हैं। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रिलीज हुई है और उसको लेकर भी काफी अच्छा रिसपॉन्स लोगों का देखने को मिल रहा है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सैम बहादुर पहले दिन कितना कलेक्शन करती है। इस वक्त फिल्म थिएटर्स में है और लोग तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications