अंधाधुन बॉक्स ऑफिस: चीन में धमाका, सबसे बड़ी फिल्म, अक्षय और वरूण को चटाई धूल

आयुष्मान खुराना - तबू - राधिका आप्टे स्टररा अंधाधुन पिछले साल बॉक्स ऑफिस और अवार्ड शो दोनों ही जगह हंगामा कर चुकी है। अब ये फिल्म चीन बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। लगभग एक हफ्ते में फिल्म ने 115 करोड़ की कमाई कर ली है और फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस 208 करोड़ पर पहुंंच चुका है।

इन आंकड़ों के साथ, अंधाधुन ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस लिस्ट में वरूण धवन - आलिया भट्ट की बदरीनाथ की दुलहनिया और अक्षय कुमार - अन्नू कपूर - सौरभ शुक्ला स्टारर जॉली एलएलबी को पछाड़ दिया है। बदरीनाथ की दुलहनिया ने वर्ल्डवाइड 206 करोड़ की कमाई की थी और जॉली एलएलबी ने 200 करोड़ की।

andhadhun-china-box-office-beats-akshay-kumar-and-varun-dhawan-in-the-top-race

अब अंधाधुन ने इन फिल्मों को नीचे खिसका चुकी है। श्रीराम राघवन की ये फिल्म एक थ्रिलर है जो एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अंधा है और पियानो बजाता है। जब लड़का अंधा नहीं होता है तो अंधा होने के का नाटक करता है लेकिन फिर अंधा हो जाता है और अंधा नहीं होने का नाटक करता है।

इन सब वाकयों को एक कड़ी जोड़ती है जो कि हैं तबू और उनका किरदार फिल्म में बेहद दिलचस्प तरीके से लिखा गया है। आयुष्मान खुराना, तबू और श्रीराम राघवन, तीनों को ही इस फिल्म के लिए ढेऱों अवार्ड्स मिले हैं। अब देखना है कि चीन फिल्म को कितनी शाबाशी देता है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X