2018 की एक और हिट फिल्म, बेहद शानदार है अंधाधुन की Box Office रिपोर्ट
आयुष्मान खुराना के लिए करियर के लिहाज़ से ये काफी अच्छा समय जा रहा है। पिछले साल लगातार शुभ मंगल सावधान और बरेली की बर्फी के साथ बैक टू बैक हिट देने के बाद, आयुष्मान खुराना की लगातार तीसरी हिट फिल्म आ चुकी है। आयुष्मान, राधिका आप्टे और तबू स्टारर अंधाधुन हिट फिल्मों की श्रेणी में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है।
अंधाधुन ने केवल 2.7 करोड़ की ओपनिंग की थी लेकिन फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ इतना शानदार था कि फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 15 करोड़ की कमाई कर ली थी। रिलीज़ के एक 10 दिन बाद फिल्म ने कुल 36 करोड़ की कमाई के साथ 2018 की हिट फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है।

श्रीराम राघवन की इस थ्रिलर फिल्म ने पहले हफ्ते में 28 करोड़ की कमाई की और फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को समान रूप से अच्छी लगी। फिल्म का सस्पेंस और थ्रिलर का स्तर बेहतरीन है। वहीं फिल्म में जान डालती है अमित त्रिवेदी की संगीत पर बेहतरीन पकड़। उनका म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म में जान फूंकता है।
वहीं फिल्म बेहतरीन थ्रिलर के साथ दर्शकों को एक बेहतरीन क्लाईमैक्स ट्विस्ट के साथ चौंकाती भी है। जानिए बॉलीवुड की बेस्ट क्लाईमैक्स ट्विस्ट वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











