BOX OFFICE पर होगा घमासान.. आपस में भिड़ेंगे दो सुपरस्टार!
[बॉक्स ऑफिस] साल 2016 या तो दिन कम हैं.. या फिल्में ज्यादा। तभी तो एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर क्लैश की बात सामने आ रही है। ताजा बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन की आगामी फिल्म 'सरबजीत' और अमिताभ बच्चन की फिल्म TE3N भी क्लैश होने के लिए तैयार है।
जी हां, दोनों ही फिल्में 19 मई को रिलीज होने वाली है। बिग बी ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। कोई शक नहीं कि दोनों ही फिल्में बेहतरीन हैं और एक बार फिर दर्शकों के सामने मुसीबत आने वाली है कि कौन सी फिल्म पहले देंखे और कौन सी बाद!
SHOCK: बहू की सभी गलतियों को बिग बी ने किया माफ.. देखिए सबूत!
उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म बॉयोपिक फिल्म 'सरबजीत' में ऐश्वर्या राय, ऋचा चड्डा के साथ रणदीप हुडा दिखने वाले हैं। वहीं, TE3N में अमिताभ, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की जोड़ी दिखने वाली है। उम्मीद है आपके लिए यह च्वॉइस काफी मुश्किल होने वाली है।
वहीं, बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दोनों ही एक्टर- ऐश और बिग बी की रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। लिहाजा, इसे बराबरी का टक्कर मान सकते हैं।
बहरहाल, यहां देखते हैं इस साल किन किन फिल्मों का होगा क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications

