BOX OFFICE पर टिक ही गए दो सुपरस्टार, 2018 की एक और हिट
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिक सकते हैं। कम से कम उनकी फिल्म 102 नॉट आउट ने ये साबित कर दिया है। फिल्म 4 मई को रिलीज़ हुई थी।
और अब फिल्म ने 50 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर पार कर ली है। फिल्म केवल 10 करोड़ के बजट पर बनी है और इसलिए ये तय है कि 2018 को एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म मिलने वाली है। अभी फिल्म की कमाई प्लस में चल रही है।

'बाप कूल, बेटा ओल्ड स्कूल', ये चार शब्द फिल्म को पूरी तरह से समझाने के लिए काफी हैं। उमेशा शुक्ला की 102 नॉट आउट दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
[अमिताभ बच्चन की वजह से मुझे आज भी फिल्में मिल जाती हैं - ऋषि कपूर]
अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर ये फिल्म इमोशन्स और कॉमेडी का खूबसूरत मिक्सचर थी। फिल्म ने जितना हंसाया उतना ही इमोशनल भी किया।
फिल्म ने 400 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है। और ये बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में काफी ऊपर पहुंच चुकी है। जानिए इस दशक में बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications