BOX OFFICE: दो सुपरस्टार्स.. और जबरदस्त वीकेंड धमाका.. 2018 की अगली हिट!
अमिताभ बच्चन- ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 102 नॉट आउट इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हुई। फिल्म ने धीमी शुरुआत की। लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से वीकेंड पर फिल्म ने जबरदस्त बढ़त दिखाई। तीन दिनों में फिल्म ने 16.65 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, यह छोटे बजट की फिल्म है, लिहाजा, 2018 की अगली हिट फिल्म बन सकती है।
दो हफ्तों में तगड़ा धमाका.. दुनियाभर में 1 बिलियन डॉलर की कमाई!
जहां शुक्रवार को फिल्म ने 3.52 करोड़ की ओपनिंग दी थी.. वहीं, फिल्म ने शनिवार को 5.53 करोड़ और रविवार को 7.60 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को समीक्षकों के साथ साथ आम दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। पिता- पुत्र की इस कहानी ने लोगों को हंसाया भी और इमोशनल भी किया।

बता दें, उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर 75 वर्षीय पुत्र बने हैं.. और उनके पिता है 102 वर्षीय अमिताभ बच्चन। फिल्म की कहानी को काफी संवेदनशीलता के साथ पिरोया गया है, जिससे दर्शक कनेक्ट कर रहे हैं।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











