PROFIT: सलमान, अक्षय कुमार की फिल्मों को टक्कर दे रही है ये फिल्म!

By Neeti

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। जी हां, फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को भी 5.80 करोड़ की कमाई की है। और इसी के साथ फिल्म का प्रॉफिट पहुंच गया है 145 प्रतिशत। पिंक ने प्रॉफिट के मामले में टाईगर श्राफ की फिल्म बागी को पीछे छो़ड़ दिया है।

बता दें, प्रॉफिट के मामले में ना रूस्तम, ना सुल्तान .. कोई भी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म नहीं है। रूस्तम जहां नंबर 4 पर है, वहीं सलमान खान की फिल्म भी टॉप पोजिशन पर आते आते रह गई है।

रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई.. 'सुल्तान' सलमान भी पीछे!

Pink

यहां देखते हैं इस साल की प्रॉफिट कमाने वाली टॉप फिल्में-

नीरजा

इस साल सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाई है सोनम कपूर की फिल्म नीरजा ने..260% प्रॉफिट..

सुल्तान

दूसरे नंबर पर आती है सलमान खान की सुल्तान.. फिल्म ने 234 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया है।

एयरलिफ्ट

दूसरे नंबर पर थी अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट, जिसे सुल्तान ने पीछे कर दिया है। इस फिल्म ने 219.5% प्रॉफिट कमाया है।

रूस्तम

बागी को पीछे कर अक्षय कुमार की रूस्तम चौथे नंबर पर आ गई है। फिल्म ने अब तक 218.35 प्रतिशत मुनाफा कमाया है।

पिंक

वहीं, पिंक ने अपने पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई की और प्रॉफिट के मामले में बागी को पीछे छो़ड़ दिया है। फिल्म अब तक 44.56 करोड़ कमा चुकी है।

बागी

छठे नंबर पर टाईगर श्राफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी.. फिल्म ने 100% प्रॉफिट कमाया है।

कपूर एंड सन्स

सिद्धार्थ, आलिया और फवाद खान की फिल्म कपूर एंड सन्स भी सुपरहिट रही है। फिल्म ने 34 करोड़ का प्रॉफिट कमाया है।

प्लस में रहीं ये फिल्में

जबकि हाउसफुल 3, की एंड का, तेरा सुरुर, जय गंगाजल.. ये फिल्में इस साल प्लस में रही हैं। यानि की इन फिल्मों ने बजट से ऊपर कमाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X