चेहरे DAY 1 बॉक्स ऑफिस- अमिताभ बच्चन- इमरान हाशमी की फिल्म ने की धीमी शुरुआत, जानें कलेक्शन
अक्षय कुमार स्टारर बेल बॉटम के बाद, अब अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'चेहरे' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने काफी औसत शुरुआत लिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, चेहरे ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख के लगभग की ओपनिंग दी है। फिल्म भारत में लगभग एक हजार स्क्रीन पर रिलीज की गई थी। बता दें, ज्यादातर शहरों में 8 बजे से बाद थियेटर्स में कोई शो दिखाने की अनुमति नहीं हैं। वहीं, महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में सिनेमाघर अभी भी पूरी तरह से बंद हैं।

फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने को लेकर फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने कहा- "जहां तक मुझे पता है, हर निर्माता जिसने बड़े पर्दे के लिए फिल्म बनाई है, वह उसे सिनेमाघरों में ही रिलीज करना चाहता है। मैं कोई अपवाद नहीं हूं और जोखिमों की परवाह किए बिना, मुझे लगता है, सिनेमाघरों में वापस जाने का यह सही समय है। उद्योग की भलाई इस पर निर्भर करती है और मुझे उम्मीद है कि और भी निर्माता मेरे साथ जुड़ेंगे और ऐसा ही करेंगे।"
रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, रिया चक्रवर्ती और क्रिस्टल डिसूजा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











