..................... Amitabh Bachchan box office: Shahenshah with 5 blockbuster and 1 All Time Blockbuster, see collections - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन बॉक्स ऑफिस: 1 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर और 5 ब्लॉकबस्टर है बिग बी के नाम, देंखे रिपोर्ट

amitabh-bachchan-box-office-shahenshah-with-5-blockbuster-and-1-all-time-blockbuster-see-collections

Amitabh Bachchan Box Office: अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के उन सितारों में हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरीए देश के कोने कोने तक अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वो सिर्फ बॉलीवुड या किसी एक इंडस्ट्री के नहीं, बल्कि सभी भारतीयों के हैं। वो सही मायने में सदी के महानायक हैं।

सिनेमा में 5 दशक गुजार चुके अमिताभ बच्चन आज भी कुछ दमदार फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आते रहते हैं। कभी वो झुंड जैसी विषय प्रधान फिल्म में दिखते हैं, तो कभी ब्रह्मास्त्र और गणपथ जैसी मेगा बजट फिल्मों में।

जंजीर के साथ बदली किस्मत

खैर, बिग बी की फिल्मोग्राफी देंखे तो उन्होंने करियर में खूब सारे हिट, सुपरहिट्स और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अपने शुरुआती करियर में लगातार 11 फ्लॉप फिल्में देने के बाद, फिल्म जंजीर के साथ। 1973 में आई ये फिल्म 3 करोड़ के कलेक्शन के साथ सुपरहिट रही थी। इसके बाद बिग बी ने कभी मुड़कर नहीं देखा। वो सिनेमा के एंग्री यंग मैन बन गए.. और बैक टू बैक कई सफल फिल्में दी हैं।

बिग बी की सुपरहिट फिल्मों में दीवार, मर्द, कूली, नमक हलाल, आज का अर्जुन, लावारिस जैसी फिल्में शामिल है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने करियर में फ्लॉप फिल्में भी कम नहीं दी हैं। उनके नाम लगभग 50 फ्लॉप फिल्में हैं। वहीं, ब्लॉकबस्टर्स की बात करें.. तो बिग बी के नाम एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर और 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट है।

यहां देंखे अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट:

शोले- 15 करोड़, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
रोटी कपड़ा और मकान- 5.25 करोड़ , ब्लॉकबस्टर
अमर अकबर एंथोनी- 7.25 करोड़ , ब्लॉकबस्टर
मुकद्दर का सिकंदर- 8.50 करोड़ , ब्लॉकबस्टर
मोहब्बतें- 42 करोड़ , ब्लॉकबस्टर
कभी खुशी कभी गम- 56 करोड़ , ब्लॉकबस्टर

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X