13 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 86 करोड़, गदर 2 के तूफान के बीच खूब मचाया था बवाल, बिना हो-हल्ला हुई रिलीज

mastaney film

11 अगस्त साल 2023 को सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 को रिलीज किया गया था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी और आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया गया था। इस दौरान एक ही फिल्म थीजिसने ग़दर 2 को टक्कर दी और वह थी अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के ओएमजी 2 फ़िल्म। तभी एक और फिल्म आईbऔर इसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

बता दें कि इस फिल्म को बहुत ही कम बजट में बनाया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा कर रख दी। दरअसल हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिनेमा की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मस्ताने की। बता दे कि इस फिल्म ने ग़दर 2 और ओएमजी 2 की आंधी के बीच हर किसी को टक्कर दे दी थी। इस फिल्म में सिख योद्धाओं की वीरता और साहस की कहानी को दर्शाया गया है।

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि किस तरीके से गुरु की कृपा से सिखों ने मुगलों को परास्त कर दिया था। फिल्म को 13 करोड़ के बजट में बनाया गया और इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 86 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने पहले हफ्ते वर्ल्डवाइड 43.69 करोड़ का कलेक्शन किया। जिसमें 17.84 करोड़ भारत और ओवरसीज 25.84 करोड़ का रहा। इस फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में वर्ल्ड वाइड 50 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली थी।

लेकिन जब शाहरुख खान की फिल्म जवान को रिलीज किया गया तो इसके शो घट गए थे। जहां भी यह फिल्म मौजूद थी सभी शो हाउसफुल रहे। बता दे कि 9 हफ्ते तक इस फिल्म ने 86 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस पंजाबी फिल्म को 25 अगस्त को रिलीज किया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: punjabi gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X