'गदर 2' और OMG 2 की क्लैश के बीच, 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई ये बॉलीवुड फिल्म, सुपरहिट

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: सिनेमाघरों में इस वक्त त्योहार जैसा माहौल है। एक के बाद एक फिल्में कमाल दिखा रही हैं और दर्शकों का प्यार बटोर रही हैं। एक ओर जहां सनी देओल स्टारर गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
लेकिन इन दोनों के बीच भी जो फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी टिकी हुई है, वो है करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है।
बता दें, फिल्म ने अपने तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 2.35 करोड़, शनिवार को 3.70 करोड़, रविवार को 4 करोड़, सोमवार को 2.65 करोड़, मंगलवार को 3.54 करोड़, बुधवार को 1.60 करोड़ और गुरुवार को 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 140.02 करोड़ तक पहुंच चुका है।
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री
इतना ही नहीं, फिल्म ओवरसीज में भी कमाल दिखा रही है। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ (gross) से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। फिल्म अब सुपरहिट की श्रेणी में आ चुकी है।
बता दें, ये फिल्म 180 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। फिल्म का प्रोडक्शन बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि प्रमोशन पर 18 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 178 करोड़ है।
2023 की भारत में 100 करोड़ी फिल्में
बता दें, साल 2023 में अब तक 7 फिल्मों ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस लिस्ट में शामिल है पठान (543 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (146 करोड़), द केरल स्टोरी (238 करोड़), किसी का भाई किसी की जान (110 करोड़), आदिपुरुष (147 करोड़), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (140 करोड़) और गदर 2 (284.63 करोड़)।


Click it and Unblock the Notifications












