Alpha Box Office Day 5: अल्फा ने पाँचवें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, 70 करोड़ पार हुए कुल कमाई!

Alpha Box Office Day 5: आलिया भट्ट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिर से अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआत ठीक ठाक थी लेकिन मंगलवार को आंकड़े सामने आए इससे लग रहा है दूसरा वीकेंड अच्छा होने वाला है।

Alpha Box Office

जी हां, सोमवार के मुकाबले पांचवें दिन यानि मंगलवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई है जो कि मेकर्स के लिए एक अच्छी खबर है। इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Also Read
मां श्वेता तिवारी ने खोल दी पलक तिवारी की पोल, बेडरूम में ये हरकत करती है बिटिया?
मां श्वेता तिवारी ने खोल दी पलक तिवारी की पोल, बेडरूम में ये हरकत करती है बिटिया?

जी हां, ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट की फिल्म फिर से ट्रैक पर आ रही है और धीरे धीरे अपने बजट तक बढ़ रही है। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं जो कि धमाकेदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन के कैमियो ने इस फिल्म को काफी सहारा दिया है।

5 दिन में कितनी कमाई?

अल्फा ने रिलीज होकर पहले दिन ठीक शुरुआत की थी। मंगलवार को 4.25 करोड़ की नेट कमाई के साथ अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 70 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। पांचवें दिन अल्फा के पूरे देश में करीब 7,173 शो चले जिसमें उसने ये कमाई की। सिर्फ इंडिया की बात करें तो इस फिल्म का कलेक्शन अब 42.10 करोड़ रुपये हो गया है। देखने वाली बात होगी कि इस सप्ताह में फिल्म क्या गुल खिलाती है। हालांकि फिल्म जब रिलीज हुई थी तो इसको अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे। लोगों ने कहानी से लेकर अभिनय तक को ट्रोल किया था।

कितना है फिल्म का बजट

इस रफ्तार से फिल्म चली तो शायद ही कभी इस फिल्म का कुल बजट निकालकर प्रोड्यूसर्स को फायदा दे पाएगी। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने करीब 100-120 करोड़ खर्च किए हैं। आलिया भट्ट की अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं। हालांकि इस फिल्म के अंत में ऋतिक रोशन का जबरदस्त कैमियो है लेकिन वो भी फिल्म में जान नहीं डाल पाया। देखने वाली बात होगी कि हटने तक फिल्म कितनी कमाई करती है। आलिया को पहली बार इस तरह के एक्शन में देखा गया है।

Read more about: alpha box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X