..................... Allu Arjun's Pushpa (Hindi) Day 31 box office, still strong, in race to enter 100 crore club | अल्लू अर्जुन की पुष्पा का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट- एक महीने में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म - Hindi Filmibeat

पुष्पा हिंदी बॉक्स ऑफिस- ओटीटी रिलीज के बावजूद थियेटर्स में सुपरहिट कमाई, जानें एक महीने का कलेक्शन

कोविड की वजह से भले जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों को पोस्टपोन कर दिया गया है, लेकिन अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को सिनेमाघरों में एक महीना पूरा हो चुका है। 14 जनवरी को फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी उपलब्ध हो चुकी है, लेकिन हिंदी में फिल्म अभी भी थियेटर्स में दौड़ रही है और बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से पकड़ बना रखा है।

31 दिनों में पुष्पा हिंदी ने लगभग 88.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच सकती है। फिल्म हिंदी में सुपरहिट साबित हो चुकी है।

allu-arjun-s-pushpa-hindi-day-31-box-office

यह ना सिर्फ 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म के हिंदी डब ने 300 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमाया है। जबकि अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। इस वीकेंड फिल्म ने 5 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।

फिलहाल कोविड की वजह से सिनेमाघरों में कोई फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है। जाहिर है इसका फायदा भी पुष्पा को मिल रहा है।

अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध

अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध

स्पाइडरमैन और 83 से कंपिटिशन मिलने के बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और साल 2021 की सुपरहिट फिल्म बनी। 'पुष्पा: द राइज़-पार्ट 1' अमेज़न प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

'पुष्पा द राइज पार्ट-1'

'पुष्पा द राइज पार्ट-1'

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म को 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी तहलका मचा रही है। पुष्पा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 325 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।इसने पूरी दुनिया में सिनेमाप्रेमियों के बीच अपनी ज़बरदस्त उपस्थिति दर्ज करके क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे को पार कर लिया है।

टॉप 3 में शामिल

टॉप 3 में शामिल

88.50 करोड़ की कमाई के साथ पुष्पा का हिंदी वर्जन साल 2021 की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुका है। हिंदी फिल्मों में पुष्पा से ज्यादा कमाने वाली फिल्म है- सूर्यवंशी (195.04 करोड़) और 83 (100.85 करोड़)..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X