..................... Allu Arjun's Pushpa (Hindi) beats 83, all set to complete 2 months run, earns historic profit | अल्लू अर्जुन की पुष्पा (हिंदी) बॉक्स ऑफिस- जानें 8 हफ्तों का कलेक्शन और मुनाफा - Hindi Filmibeat

पुष्पा (हिंदी) बॉक्स ऑफिस- अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 8 हफ्ता किया पूरा- जानें कलेक्शन और धमाकेदार मुनाफा

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा हिंदी ने सिनेमाघरों में आठ हफ्ते गुजार लिये हैं और अब फिल्म लगभग 106 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। आठवें हफ्ते में भी 3 करोड़ तक की कमाई के साथ फिल्म रिकॉर्ड बना रही है। एक ओर जहां कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में पुष्पा ने इस शानदार कलेक्शन के साथ दौड़ जारी रखी है।

खास बात है कि ओटीटी पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म अब तक सिनेमाघरों में दौड़ रही है। यहां तक की अपने आठवें हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पुष्पा तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। अपने आठवें हफ्ते में 'गदर- एक प्रेम कथा ने 4.06 करोड़ और उरी 3.83 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि पुष्पा आती है तीसरे नंबर पर, जिसने 3.25 करोड़ की कमाई की है।

allu-arjun-s-pushpa-hindi-beats-83-all-set-to-complete-2-months-run

फिल्म की हिंदी डबिंग ने बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 83 को भी पीछे कर दिया है। 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 103 करोड़ का कलेक्शन किया है। पुष्पा 17 फरवरी को थियेटर्स में अपने दो महीने पूरे करने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 110 करोड़ तक पहुंच सकता है।

300 करोड़ पार

300 करोड़ पार

रिपोर्ट्स की मानें तो पूरे भारत में पुष्पा अब तक कुल 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह साउथ की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

मुंबई में जबरदस्त कलेक्शन

मुंबई में जबरदस्त कलेक्शन

फिल्म के हिंदी डबिंग की बात करें तो सिर्फ मुंबई में ही पुष्पा ने 47 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। यह आंकड़ा 50 करोड़ तक पहुंच सकता है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। इससे पहले रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 ने यह आंकड़ा पार किया था।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस

भारत में ही नहीं, फिल्म ने ओवरसीज में भी अच्छी कमाई की है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल 25 फरवरी को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज से पहले तक सिनेमाघरों में पुष्पा आराम से दौड़ सकती है।

अल्लू अर्जुन का रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन का रिकॉर्ड

पुष्पा हिंदी के 100 करोड़ तक पहुंचते ही अल्लू अर्जुन साउथ सुपरस्टार्स की उस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिनकी फिल्मों ने हिंदी में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। अल्लू अर्जुन से पहले इस लिस्ट में प्रभास और रजनीकांत शामिल हैं।

मुनाफेदार फिल्म

मुनाफेदार फिल्म

यह ना सिर्फ 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म के हिंदी डब ने 430 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमाया है। जबकि अभी भी फिल्म की कमाई जारी है।

फिल्म का सीक्वल

फिल्म का सीक्वल

बता दें, फिल्म के सीक्वल की तैयारी भी शुरु हो चुकी है। जहां पहले पार्ट में हमने पुष्पा का संघर्ष और पुष्पा राज की शुरुआत होते देखा.. दूसरे भाग में क्रिमिनल वर्ल्ड में उसे और ऊपर जाते देखेंगे। सीक्वल के दिसंबर 2022 तक रिलीज होने की संभावना है।

7वीं 300 करोड़ी फिल्म

7वीं 300 करोड़ी फिल्म

दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात करें तो पुष्पा वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार करने वाली 7वीं फिल्म बन चुकी है। पुष्पा से पहले रोबोट, बाहुबली, बाहुबली 2, कबाली, 2.0 और साहो ने ये आंकड़ा पार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X