Box Office : पुष्पा की बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई, अन्नाथे, सूर्यवंशी, स्पाइडर मैन का टूटा रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की टक्कर साफ देखने को मिल रही है। स्पाइडर मैन नो वे होम और अल्लू अर्जुन की पुष्पा। इन दोनों ही फिल्मों ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुष्पा भारत की सबसे अधिक ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म बनाते हुए स्पाइडर मैन नो वे होम के साथ सूर्यवंशी का भी रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिया है।

अल्लू अर्जुन की पैन- इंडिया फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए हिंदी वर्जन में कमाल की कमाई की है। बॉक्स ऑफिस जानकर के मुताबिक तरण आदर्श के ट्वीट अनुसार महाराष्ट्र में पुष्पा के हिंदी वर्जन को 50 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली है।

pushpa

पुष्पा ने शुक्रवार को 3 करोड़ की कमाई की। शनिवार को पुष्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 करोड़ रहा है। रविवार को पुष्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5 करोड़ का रहा है। कुल मिलाकर अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ की कमाई की है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा

विश्व स्तर यानी कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा ने 52 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इसी के साथ पुष्पा इस साल भारतीय सिनेमा पर रिलीज होने वाली हाईएस्ट ओपनिंग 2021 की फिल्म बन गई है। पुष्पा ने पहले दिन ग्रास कलेक्शन 52.50 करोड़ का किया।

पुष्पा का बॉक्स ऑफिस पर रिकॅार्ड

पुष्पा का बॉक्स ऑफिस पर रिकॅार्ड

पुष्पा का नेट बॉक्सऑफिस कलेक्शन 45 करोड़ का रहा है। इसके बाद बारी आती है तीसरे नंबर पर स्पाइडर मैन नो वे होम का बॉक्सऑफिस पहले दिन की कमाई 41.50 करोड़ रही है। मास्टर फिल्म की कमाई 40 करोड़ ओपनिंग दिन पर। अन्नाथेकी कमाई ओपनिंग दिन पर 34.70 करोड़ की रही है।

पुष्पा ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 173 करोड़ की कमाई

पुष्पा ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 173 करोड़ की कमाई

इसके बाद अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.40 करोड़ का रहा है। इस हिसाब से पहले भारत में पहले दिन की कमाई पर पुष्पा ने अपना नाम दर्ज करवाते हुए सूर्यवंशी, स्पाइडर मैन नो वे होम और अन्नाथे जैसी हिट फिल्मों को पीछे कर दिया है। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा को हर भाषा में रिलीज किया गया है। इसका बजट 200 करोड़ के करीब है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 173 करोड़ की कमाई 3 दिन में कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X