#Mahaclash: ट्यूबलाइट को इस फिल्म से मिली टक्कर....सलमान से ज़्यादा OPENING!
सलमान खान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल तो बुतबुता रही है। लेकिन अब आपको एक और झटका देते हैं। सलमान खान की फिल्म ने अल्लू अर्जुन की फिल्म से भी कम कमाई की है।
दरअसल, ये तो हम आपको बता ही चुके हैं कि ईद पर सलमान खान की फिल्म, अल्लू अर्जुन की फिल्म डीजे के साथ क्लैश की थी। साउथ में इसी वजह से सलमान के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा था।

और अब सलमान खान की ट्यूबलाइट ने जहां 21 करोड़ की ओपनिंग की है और दूसरे दिन का कलेक्शन भी बुतबुता रहा है। वहीं अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 26 करोड़ की ओपनिंग की है। ये अंतर इसलिए बहुत बड़ा है क्योंकि सलमान की फिल्म 4500 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई और अल्लू अर्जुन की फिल्म 1100 से 1400 स्क्रीन पर।
अगर साउथ के कलेक्शन की बात करें तो सलमान खान को अल्लू अर्जुन - पूजा हेगड़े की फिल्म डीजे ने कड़ी टक्कर दी है। और इसलिए साउथ इंडिया में सलमान खान के कलेक्शन को काफी बड़ा झटका लगा।
वहीं दूसरी तरफ, नॉर्थ में अभी तक सलमान खान को टक्कर देने के लिए वरूण धवन की बदरीनाथ की दुलहनिया है जिसका खुमार अभी तक नहीं उतरा है, खासतौर से छोटे शहरों में।


Click it and Unblock the Notifications