Pushpa 2 BO Day 13: 1000 करोड़ से बस इतनी दूर 'पुष्पा 2', भर गई मेकर्स की तिजोरियां

Pushpa 2

Pushpa 2 Day 13 Box Office Collection: पुष्पा 2 का धमाका जारी है और हर गुजरते दिन के साथ फिल्म एक नया कीर्तिमान बना रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म फहद फासिल ने जो बवाल काटा है वो किसी से छिपा नहीं है। 13वें दिन भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।

पुष्पा 2 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

'पुष्पा 2: द रूल' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने घरेलू बाजार में रिलीज के पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे फ्राइडे 36.4 करोड़, दूसरे शनिवार 63.3 करोड़। दूसरे रविवार 76.6 करोड़ और दूसरे सोमवार 26.95 करोड़ की कमाई की। वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे मंगलवार यानी 13वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

13 दिनों में पुष्पा 2 ने किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2: द रूल' ने घरेलू बाजार में रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को सभी भाषाओं को मिलाकर 24.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' की 13 दिनों की कुल कमाई अब 953.3 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें 'पुष्पा 2: द रूल' ने 13 दिनों में तेलुगु में 290.9 करोड़, हिंदी में 591.1 करोड, तमिल में 50.65 करोड़, कन्नड़ में 6.87 करोड़ और मलयालम में 13.78 करोड़ का कलेक्शन किया है।

काफी समय से था फिल्म का इंतजार

अल्लू अर्जुन के फैंस काफी समय से इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे थे। पुष्पा 2 को पुष्पा से काफी अलग स्केल पर शूट किया है। इस फिल्म के एक्शन सीन्स की काफी चर्चा हो रही है। हिंदी सिनेमा की बात करें तो इसके पहले ऐसे सीन्स पहने नहीं देखे गए हैं। फिलहाल लोग इस फिल्म के नए कीर्तिमान बनने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X