..................... Allu Arjun's Pushpa (Hindi) is unstoppable at the box office, earns 300 percent profit | बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का तहलका- पुष्पा ने हिंदी में कमाया 300 प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन का तहलका- पुष्पा ने हिंदी में कमाये 300 प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा हिंदी में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फ़िल्म देश-विदेश के दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इसने पूरी दुनिया में सिनेमाप्रेमियों के बीच अपनी ज़बरदस्त उपस्थिति दर्ज करके क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे को पार कर लिया है। हाल ही में इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कर दिया गया है।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो, यह ना सिर्फ 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म भी बन चुकी है। 80 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन करते हुए फिल्म ने हिंदी में अब तक 307 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है।

allu-arjun-pushpa-hindi-earns-300-percent-profit

पुष्पा ने हिंदी में अब तक 81.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। स्पाइडरमैन और 83 से कंपिटिशन मिलने के बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और साल 2021 की सुपरहिट फिल्म बनी। 'पुष्पा: द राइज़-पार्ट 1' अमेज़न प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। जबकि 14 जनवरी को हिंदी में रिलीज होगी।

दो फिल्मों ने कमाया मुनाफा

दो फिल्मों ने कमाया मुनाफा

साल 2021 में सिर्फ दो फिल्मों ने ही 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमाया है- पुष्पा और स्पाइडरमैन। पुष्पा जहां307.90 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ सुपरहिट हो चुकी है.. वहीं,171.58 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ स्पाइडरमैन भी लिस्ट में शामिल है।

'पुष्पा द राइज पार्ट-1'

'पुष्पा द राइज पार्ट-1'

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म को 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी तहलका मचा रही है। पुष्पा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 325 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है।

टॉप 3 में शामिल

टॉप 3 में शामिल

81.58 करोड़ की कमाई के साथ पुष्पा का हिंदी वर्जन साल 2021 की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो चुका है। हिंदी फिल्मों में पुष्पा से ज्यादा कमाने वाली फिल्म है- सूर्यवंशी (195.04 करोड़) और 83 (100.85 करोड़)..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X