..................... Allu Arjun's Pushpa (Hindi) crosses 100 crore at box office, beats Baahubali 2 in 6th week | अल्लू अर्जुन की पुष्पा (हिंदी) ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 100 करोड़, तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड! - Hindi Filmibeat

पुष्पा (हिंदी) बॉक्स ऑफिस- अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पार की 100 करोड़ की कमाई, तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड!

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा हिंदी सफलता के नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। 17 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म अब तक सिनेमाघरों में दौड़ रही है। शानदार खबर है कि अपने सातवें वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म ने अपने छठे हफ्ते में बाहुबली 2 का भी एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बावजूद अपने छठे हफ्ते में पुष्पा हिंदी ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की कमाई की है, जबकि एसएस राजामौली की बाहुबली 2 ने अपने छठे हफ्ते में 5.38 करोड़ का कलेक्शन किया था।

allu-arjun-pushpa-hindi-crosses-100-crore-at-box-office

भारत में ही नहीं, फिल्म ने ओवरसीज में भी अच्छी कमाई की है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल 11 फरवरी को फिल्म 'बधाई दो' की रिलीज से पहले तक सिनेमाघरों में पुष्पा आराम से दौड़ सकती है। ट्रेड पंडितों की मानें तो, आने वाले 10 दिनों में फिल्म और 3 से 4 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।

अल्लू अर्जुन का रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन का रिकॉर्ड

पुष्पा हिंदी के 100 करोड़ तक पहुंचते ही अल्लू अर्जुन साउथ सुपरस्टार्स की उस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं, जिनकी फिल्मों ने हिंदी में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। अल्लू अर्जुन से पहले इस लिस्ट में प्रभास और रजनीकांत शामिल हैं।

टॉप 3 में शामिल

टॉप 3 में शामिल

100 करोड़ की कमाई के साथ पुष्पा का हिंदी वर्जन साल 2021 की टॉप 3 हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुका है। हिंदी फिल्मों में पुष्पा से ज्यादा कमाने वाली फिल्म है- सूर्यवंशी (195.04 करोड़) और 83 (102 करोड़)..

7वीं 300 करोड़ी फिल्म

7वीं 300 करोड़ी फिल्म

दक्षिण भारतीय फिल्मों की बात करें तो पुष्पा वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार करने वाली 7वीं फिल्म बन चुकी है। पुष्पा से पहले रोबोट, बाहुबली, बाहुबली 2, कबाली, 2.0 और साहो ने ये आंकड़ा पार किया है।

मुनाफेदार फिल्म

मुनाफेदार फिल्म

यह ना सिर्फ 2021 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है, बल्कि साल की सबसे ज्यादा मुनाफेदार फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म के हिंदी डब ने 400 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमाया है। जबकि अभी भी फिल्म की कमाई जारी है।

5 भाषाओं में रिलीज

5 भाषाओं में रिलीज

स्पाइडरमैन और 83 से कंपिटिशन मिलने के बावजूद फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और साल 2021 की सुपरहिट फिल्म बनी। 'पुष्पा: द राइज़-पार्ट 1' अमेज़न प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

'पुष्पा द राइज पार्ट-1'

'पुष्पा द राइज पार्ट-1'

सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म को 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया है। इस साल अप्रैल से इसके सीक्वल की तैयारी शुरु कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X