Box Office:अल्लू अर्जुन की पुष्पा का बॉक्स ऑफिस तहलका, 200 करोड़ कमाई, यश की KGF को झटका

साल 2021 के खत्म होने के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। साउथ की 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने केजीएफ चैप्टर 1 को भी अपनी बंपर कमाई से पीछे छोड़ दिया है। साउथ सिनेमा के दर्शकों के साथ हिंदी दर्शकों के लिए भी अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई बार देखा गया है कि साउथ की डब फिल्मों को हिंदी दर्शकों के बीच अधिक लोकप्रियता नहीं मिलती।

पुष्पा हिंदी इसे तोड़ते हुए नजर आयी है। पुष्पा की हिंदी कमाई के आगे बाकी की सभी हिंदी डब फिल्में पीछे जाती हुई दिख रही हैं। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि पुष्पा हिंदी ने कमाई के लिहाज से दूसरी साउथ हिंदी डब फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

Allu arjun,Pushpa, Box office,Yash, Kgf

इससे पहले केजीएफ की गिनती इस लिस्ट में होती रही है। पुष्पा हिंदी की कमाई इसकी गवाही देती है। पुष्पा हिंदी ने 13 दिन में 45.5 करोड़ की कमाई की है। केजीएफ के हिंदी वर्जन ने 44.09 करोड़ की कमाई की थी। अभी भी लगातार पुष्पा की कमाई सिनेमाघर में जारी है।

पुष्पा को जल्द ओटीटी पर भी रिलीज

पुष्पा को जल्द ओटीटी पर भी रिलीज

ताजा रिपोर्ट अनुसारअल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा ने भारत में कुल 200 करोड़ कमाई तक पहुंच चुकी है। 13 दिन में पुष्पा ने देश में 201 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हिंदी भाषा में पुष्पा हर दिन 3 से 4 करोड़ की कमाई बटोर कर ले जा रही है। दूसरी तरफ यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पुष्पा को जल्द ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। बता दें कि पुष्पा की कहानी पुष्पा राज की है जो कि लाल चंदन की लकड़ियों की तस्करी के बिजनेस में कदम रखता है। सुकुमार ने इसका निर्देशन किया है।

साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस

साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस

वहीं अगर दूसरी साउथ फिल्म की बात की जाए तो बाहुबली का रिकॉर्ड अभी भी कायम है। बाहुबली के पहले हिंदी भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ के करीब की कमाई की। इसके बाद रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 का नंबर आता है। 2.0 के हिंदी वर्जन ने 189 करोड़ के करीब का बिजनेस किया।

पुष्पा हिंदी की कमाई 45 करोड़

पुष्पा हिंदी की कमाई 45 करोड़

बाहुबली द बिगनिंग के हिंदी वर्जन ने 118 करोड़ के करीब की कमाई की। फिर बारी आती है पुष्पा हिंदी की कमाई 45 करोड़ की। कहीं ना कहीं पुष्पा की लोकप्रियता का असर यह रहा है कि रणवीर सिंह की 83 शानदार फिल्म होने के बाद कमाई पर कब्जा नहीं कर पा रही है।

83 फिल्म बॉक्स ऑफिस

83 फिल्म बॉक्स ऑफिस

83 फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 7 दिन में 72 करोड़ के करीब पहुंचा है। मेट्रो शहर में केवल 83 के लिए दर्शक सिनेमाघर में जा रहे हैं। 83 का बजट 120 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है। अभी तक 83 की कमाई बजट को पार करने से काफी दूर है। वहीं पुष्पा के हिंदी वर्जन को हर छोटे-बड़े शहर में देखा जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X