'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस: 57 करोड़ की ओपनिंग के साथ अल्लू अर्जुन का तहलका, स्पाइडरमैन से मिल रहा जबरदस्त टक्कर
इस हफ्ते हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडरमैन- नो वे होम' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की पहली पैन- इंडिया फिल्म मानी जा रही फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत ली है। फिल्म ने हिंदी मार्केट में 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड 'पुष्पा' ने 57.83 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
एडवांस बुकिंग के दौरान स्पाइडर मैन ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाया है। लेकिन पुष्पा की वजह से फिल्म को दक्षिण भारत में कम स्क्रीन मिली हैं। कोई शक नहीं कि दक्षिण भारत में अल्लू अर्जुन की फिल्म का बोलबाला है।

स्पाइडर मैन ने जहां देशभर में 32.67 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया है। वहीं, अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने पहले दिन सिर्फ आंध्र प्रदेश में ही 32.15 करोड़ का कलेक्शन कर दिखाया। बता दें, पुष्पा ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 57.83 करोड़ का कलेक्शन किया है।

'पुष्पा द राइज पार्ट-1'
सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म को 200 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार किया गया है।

भारत में कमाई
फिल्म ने पहले दिन आंध्र प्रदेश में 32.15 करोड़, तमिलनाडु में 3.96 करोड़ और कर्नाटक में 6.54 करोड़ का कलेक्शन किया है। बाकी राज्यों को मिलाकर फिल्म ने भारत में 48.53 करोड़ की ओपनिंग दी है।

ओवरसीज कलेक्शन
वहीं, ट्रेड एनालिस्टमनोबाला विजयबालन के रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने ओवरसीज में 9.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन रहा 57.83 करोड़।

100 करोड़ी फिल्में
शुरुआती कलेक्शन देखकर साफ हो चुका है कि स्पाइडरमैन और पुष्पा दोनो ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली हैं।

हिंदी कलेक्शन
बता दें, पहले दिन के कलेक्शन के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कई बड़ी हिंदी फिल्मों की ओपनिंग को पीछे कर दिया है। पुष्पा ने बंटी और बबली 2, थलाइवी, चेहरे, बेल बॉटम, मुंबई सागा.. जैसी फिल्मों से बड़ी ओपनिंग दी है।

बढ़ाए गए शोज
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का क्रेज देखते हुए उत्तर भारत में शनिवार से फिल्म के शोज बढ़ा दिये गए हैं। खासकर महाराष्ट्र में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications