Pushpa 2 vs Baahubali 2 vs KGF 2: अल्लू अर्जुन ने उखाड़ फेंके कमाई के रिकॉर्ड्स, बाहुबली और केजीएफ भी पीछे

Pushpa 2 vs Baahubali 2 vs KGF 2: पुष्पा 2 जिस दिन से थिएटर में रिलीज हुई है हर दिन कुछ अलग देखने को मिलता है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। इस वक्त इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने लोगों को चौंका दिया है।
इस फिल्म ने 9वें दिन वर्ल्डवाइड के कलेक्शन के मामले में बाहुबली 2 और केजीएफ चैप्टर 2 को पीछे छोड़ दिया है। कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।ॉ
बाहुबली 2
बाहुबली 2 वो फिल्म थी जिसने इंडियन सिनेमा में पहली बार 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 9वें दिन इस फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मारी थी और पूरी दुनिया में शानदार कमाई की थी। बता दें कि सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म ने कई माइल्स्टोन खड़े किए थे। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा को अलग लेवल पर पहुंचा दिया था।
केजीएफ 2
कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 ने रिलीज के बाद बेहतरीन कमाई की थी। इंडिया के साथ साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी दमदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 9 दिनों के अंदर 635 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 का इंतजार लोगों ने काफी किया था लेकिन कमाई के मामले ये फिल्म कुछ निराश करने वाली थी
पुष्पा 2 ने तोड़े रिकॉर्ड
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन ने ऐसी तबाही मचाई कि सारे रिकॉर्ड्स धरे के धरे रह गए हैं। फिल्म ने महज 9 दिनों के अंदर पूरी दुनिया में करीब 1000 करोड़ के ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म काफी जल्दी 1100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने वाली है। बता दें इस फिल्म ने सिर्फ इंडिया में अब तक 800 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











