बुक माय शो पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के 1.5 करोड़ टिकट बुक, पुष्पाराज का जलवा जारी

Allu arjun movie 'Pushpa 2' 1.5 ticket booked: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल', जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने आते ही फैन्स का दिल जीत लिया है और जितनी मेकर्स ने उम्मीद की थी फिल्म उससे ज्यादा ही कमा रही है।
पुष्पा का अगर आज का कलेक्शन देखें तो फिल्म ने 915.17 करोड़ रुपये तक का अनुमानित कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही बुक माय शो (Book My Show) पर 1.5 करोड़ टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। इस उपलब्धि ने दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति भारी उत्साह को दर्शाया है।
फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, यह सीक्वल एक बार फिर पुष्पा राज की रोमांचक और बागी गाथा को पेश करेगा। फिल्म के पहले पार्ट ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर तहलका मचा दिया था। इसके सीक्वल के प्रति फैंस का उत्साह टीज़र और फिल्म की दमदार स्टारकास्ट की वजह से और बढ़ गया है।
'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर पुष्पा राज के किरदार में वापसी की हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना फिर से श्रीवल्ली और फहाद फासिल पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत - पुष्पा के दुश्मन - के किरदार में नजर आएंगे।
सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत टी-सीरीज पर जारी किया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इसे हालिया भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 'पुष्पा 2: द रूल' 1500 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी।


Click it and Unblock the Notifications