BOX OFFICE: दूसरे वीकेंड पर ही फिल्म सुपर- डुपर हिट.. अक्षय कुमार को किया पीछे!
आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर फिल्म राज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। राजी ने अब तक 79 करोड़ की कमाई कर ली है, जो कि शानदार है। यह 2018 की सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। वहीं, खास बात है कि दूसरे वीकेंड पर ही आलिया भट्ट की इस फिल्म ने अक्षय कुमार की पैडमैन को पीछे कर दिया है। कोई शक नहीं कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
रणबीर VS सलमान के बीच.. फंस गई अक्षय कुमार की रिलीज
फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा मिला है। देशभक्ति का जुनून लिए यह फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कोई शक नहीं कि दूसरे हफ्ते भी फिल्म की कमाई जारी रहेगी।

खास बात है कि फिल्म 11 मई को सोलो रिलीज हुई है। जबकि इस शुक्रवार भी सिर्फ जॉन अब्राहम की परमाणु है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने का काफी समय है। बता दें, फिल्म लगभग 25 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म 100 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट भी कमा चुकी है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











