BOX OFFICE: आलिया भट्ट का वीकेंड धमाका.. ताबड़तोड़ कलेक्शन.. 3 दिनों में ही सुपरहिट!

Recommended Video

Raazi FIRST WEEKEND Box Office Collection | Alia Bhatt | Vicky Kaushal | FilmiBeat

आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर फिल्म राज़ी तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 32.94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कि शानदार है। राज़ी को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, दर्शकों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म ने तीनों में ही अपना बजट पार कर लिया है। लिहाजा, अब फिल्म जो भी कमाएगी, वह प्रॉफिट का हिस्सा होगा।

सलमान खान की 'रेस 3'- फाइनल हो गई भारी भरकम करोड़ों की डील!

फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा मिला है। देशभक्ति का जुनून लिए यह फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कोई शक नहीं कि पहले हफ्ते भी फिल्म की कमाई जारी रहेगी।

Raazi

खास बात है कि फिल्म 11 मई को सोलो रिलीज हुई है। जबकि अगले शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने का काफी समय है। बता दें, फिल्म लगभग 25 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिलहाल यह मुश्किल नहीं लगता है।

बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X