बॉक्स ऑफिस पर एक और सुपरहिट: शानदार ओपनिंग के साथ 20 करोड़ पर LOCK!
Recommended Video

आलिया भट्ट स्टारर राज़ी आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रही है और मेघना गुलज़ार की इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीद है। जिस तरह से फिल्म के शुरूआती रिव्यू आ रहे हैं, ये तय हो चुका है कि बॉलीवुड को एक और सुपरहिट फिल्म मिल चुकी है।
माना जा रहा है कि राज़ी का माहौल, दर्शकों के बीच काफी तगड़ा है और यही कारण है कि जहां एक तरफ फिल्म केवल 3.5 से 4 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है, वहीं फिल्म का ओपनिंग वीकेंड 16 - 20 करोड़ का माना जा रहा है।

अब अगर देखा जाए तो ऐसे में ये आलिया भट्ट की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म होगी। अभी तक आलिया की ओपनिंग हमेशा 6 - 7 करोड़ से ज़्यादा रही है।
उन्होंने तो डेब्यू की 9.25 करोड़ से किया था। इसके बाद, बदरीनाथ की दुल्हनिया, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की ओपनिंग जहां दो अंकों में रही वहीं शानदार ने भी ठीकठाक ओपनिंग की थी।
लेकिन यहां आलिया 3 - 4 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद भी 18 - 20 करोड़ का वीकेंड देने का वादा करती दिख रही हैं। उनकी फिल्म इतनी शानदार है।
मेघना गुलज़ार ने वैसे भी तलवार के साथ साबित कर दिया है कि अच्छी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी भी और बिकेगी भी। जानिए यहां, यंग स्टार्स के ओपनिंग डे कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications
