BOX OFFICE: आलिया भट्ट की राज़ी.. दमदार.. यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन!
Recommended Video

आलिया भट्ट और विकी कौशल स्टारर फिल्म राज़ी इस शुक्रवार देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को जहां समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है। वहीं, दर्शकों ने भी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, स्क्रिप्ट से लेकर परर्फोमेंस तक.. यह एक बेहतरीन फिल्म है। खैर, फिल्म ने अपने पहले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग दिखाई है।
रेस 3 ट्रेलर.. सलमान खान की पहली झलक.. जबरदस्त एक्शन सीन
राज़ी ने ओपनिंग डे पर 7.53 करोड़ की कमाई की है। जिसे हम अच्छी ओपनिंग मान सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड पर यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है.. यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिले। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

खास बात है कि फिल्म 11 मई को सोलो रिलीज हो रही है। जबकि अगले शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने का काफी समय है। बता दें, फिल्म लगभग 25 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। इसीलिए फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 50 करोड़ की कमाई करनी होगी। फिल्म के क्रेज को देखते हुए फिलहाल यह मुश्किल नहीं लगता है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications