BOX OFFICE: 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर के साथ तोड़ा रिकॉर्ड- अजय देवगन भी पीछे!
आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी ब्लॉकबस्टर करार हो चुकी है। फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड पर ही 104 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 30 करोड़ के बजट पर तैयार इस फिल्म ने अंधाधुंध प्रॉफिट कमाया है। खास बात है कि, राज़ी ने महज 15 दिनों में ही अजय देवगन की रेड को भी पीछे कर दिया है। जी हां, आलिया भट्ट ने अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन को भी पीछे कर दिया है।
इस सुपरस्टार ने सलमान खान से लेकर आमिर.. सबको किया पीछे!
रेड ने 101 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया है। फिलहाल राज़ी 2018 की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। जबकि पद्मावत, बागी 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी अभी भी आगे है। मुनाफा को देखा जाए तो राज़ी इस साल की दूसरी सबसे सफल फिल्म है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा मिला है।

आलिया भट्ट का करियर देखा जाए तो यह फिल्म उनके लिए काफी अहम साबित हुई है। राज़ी पूरी तरह से आलिया के कंधों पर ही टिकी थी और दर्शकों ने फिल्म को खूब प्यार दिया। यह पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। मौजूदा समय में आलिया को दमदार कमर्शियल एक्ट्रेसस की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











