..................... Gangubai Kathiawadi Day 11 Box office collection, inches closer to 100 crore club | गंगूबाई काठियावाड़ी 11वें दिन की कमाई- 100 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन - Hindi Filmibeat

गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस- 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची आलिया भट्ट की फिल्म, बैटमैन को भी किया पीछे

इस हफ्ते अमिताभ बच्चन स्टारर 'झुंड' और हॉलीवुड फिल्म 'द बैटमैन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन दोनों से फिल्मों से दमदार टक्कर मिलने के बावजूद, संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने 11 दिनों में 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और एक- दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है।

खास बात है कि अपने दूसरे वीकेंड में गंगूबाई काठियावाड़ी ने बैटमैन को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में जहां 23.29 करोड़ का कलेक्शन किया है, वहीं बैटमैन का कलेक्शन रहा 21.50 करोड़।

alia-bhatt-gangubai-kathiawadi-day-11-box-office-collection-inches-closer-to-100-crore-club

बता दें, 100 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली यह आलिया भट्ट की पांचवी फिल्म होगी। हालांकि फिल्म के भारी भरकम बजट की वजह से फिलहाल इस फिल्म को हिट होने का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की दौड़ कहां तक जारी रहती है।

खास बात है कि अब मुंबई, दिल्ली- एनसीआर, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सिनेमाघरों को सरकार की तरफ से 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ खोलने की अनुमति मिल चुकी है। जिसका प्रभाव फिल्म के कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है। रविवार को फिल्म ने 10.08 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि सोमवार को भी फिल्म ने 3.50 करोड़ के लगभग की कमाई की है।

आलिया भट्ट की टॉप 5 फिल्में

आलिया भट्ट की टॉप 5 फिल्में

यहां जानें आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट-

गली बॉय- 139.38 करोड़
राजी- 123.17 करोड़
बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 116.60 करोड़
2 स्टेट्स- 104 करोड़

संजय लीला भंसाली टॉप 3 फिल्में

संजय लीला भंसाली टॉप 3 फिल्में

संजय लीला भंसाली की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट देंखे यहां-

पद्मावत- 300 करोड़
बाजीराव मस्तानी- 184.20 करोड़
गोलियों की रासलीला राम लीला- 112 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत और ओवरसीज का कलेक्शन मिलाकर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म 115 करोड़ के तक पहुंच चुकी है।

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्रोडक्शन खर्चा 150 करोड़ है। इसके अलावा प्रमोशन में 15 करोड़ और पोस्टपोन होने की वजह से 15 करोड़ खर्च हुए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि इसमें से अच्छा खासा बजट निर्माता राइट्स बेचकर निकाल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X