..................... Alia Bhatt's Gangubai Kathiawadi beats Pushpa Hindi and Akshay Kumar's Sooryavanshi at the box office | गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस- पुष्पा हिंदी और सूर्यवंशी को आलिया भट्ट की फिल्म ने किया पीछे - Hindi Filmibeat

गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस- पुष्पा हिंदी और सूर्यवंशी को आलिया भट्ट की फिल्म ने किया पीछे

आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता गुजार रही है। इस फिल्म के बाद थियेटरों में कई हिंदी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन गंगूबाई ने अभी भी सिनेमाघरों में पकड़ बना रखी है। अपने तीसरे वीकेंड के बाद तक फिल्म की कुल कमाई 117 करोड़ तक पहुंच चुकी है और इसी के साथ यह साल 2022 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म साबित हो चुकी है।

इतना ही नहीं, बल्कि संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म पुष्पा हिंदी और सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा की हिंदी डबिंग ने बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था, जिसे गंगूबाई पार कर चुकी है।

gangubai-kathiawadi-beats-pushpa-hindi-and-akshay-kumar-s-sooryavanshi

वहीं, सूर्यवंशी की बात करें तो.. फिल्म ने अपने 15वें दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि गंगूबाई ने 4.25 करोड़ की कमाई की थी। अपने तीसरे हफ्ते में ये फिल्म अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से बेहतर दौड़ रही है। हालांकि अब आलिया भट्ट की फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' से जोरदार टक्कर मिल रही है।

ओवरसीज कलेक्शन

ओवरसीज कलेक्शन

भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। ओवरसीज में गंगूबाई ने अब तक 46 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है.. जिसके बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 185 करोड़ तक पहुंच चुका है।

आलिया की पांचवी 100 करोड़ी

आलिया की पांचवी 100 करोड़ी

बता दें, 100 करोड़ का कलेक्शन पार करने वाली यह आलिया भट्ट की पांचवी फिल्म है। हालांकि फिल्म के भारी भरकम बजट की वजह से फिलहाल इस फिल्म को हिट होने का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की दौड़ कहां तक जारी रहती है।

आलिया भट्ट की टॉप 5 फिल्में

आलिया भट्ट की टॉप 5 फिल्में

यहां जानें आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट-

गली बॉय- 139.38 करोड़
राजी- 123.17 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 117.41 करोड़
बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 116.60 करोड़
2 स्टेट्स- 104 करोड़

संजय लीला भंसाली टॉप 3 फिल्में

संजय लीला भंसाली टॉप 3 फिल्में

संजय लीला भंसाली की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट देंखे यहां-

पद्मावत- 300 करोड़
बाजीराव मस्तानी- 184.20 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी- 117.41 करोड़ (अब तक)
गोलियों की रासलीला राम लीला- 112 करोड़

भारी भरकम बजट

भारी भरकम बजट

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का प्रोडक्शन खर्चा 150 करोड़ है। इसके अलावा प्रमोशन में 15 करोड़ और पोस्टपोन होने की वजह से 15 करोड़ खर्च हुए हैं। यानि की फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ तक पहुंच चुका है। हालांकि इसमें से अच्छा खासा बजट निर्माता राइट्स बेचकर निकाल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X