Box Office: जारी है राजी का कहर, हर दिन ताबड़तोड़ कमाई, एक और 100 करोड़ी फिल्म!
इन दिनों आलिया भट्ट की फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिलीज के महज कुछ ही दिन में ही राजी 100 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि ये फिल्म आलिया भट्ट की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने वाली है। पिछले वीकेंड पर हॉलीवुड की बड़ी फिल्म डेडपूल रिलीज के बावजूद राजी का जलवा बरकरार है और इस फिल्म की कमाई दिन पर दिन बढ़ती नजर आ रही है।
[Sanju Trailer : 2018 की सबसे बड़ी फिल्म, 300 करोड़ी Dhamaka.. आ गई तारीख]
भारतीय जासूस पर आधारित इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 56.59 करोड़ बटोरे थे। वहीं कुल मिलाकर इस फिल्म ने 11 दिनों में 85.03 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भारत से कर लिया है। ये आंकड़ा 100 करोड़ तक पहुंचने से ज्यादा दूर नहीं है। इसके साथ ही राजी आलिया की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो जाएगी। फिल्म में सहमत से किरदार के लिए आलिया को पहले ही काफी तारीफें मिल चुकी हैं।

खास बात है कि फिल्म 11 मई को सोलो रिलीज हुई है। जबकि इस शुक्रवार भी सिर्फ जॉन अब्राहम की परमाणु है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने का काफी समय है। बता दें, फिल्म लगभग 25 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म 100 प्रतिशत से ज्यादा प्रॉफिट भी कमा चुकी है। बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











