Box Office..आलिया भट्ट का ये ब्लाॅकबस्टर रिकॉर्ड.. तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है..
आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी गिनती बॉलीवुड की टॉप कमाऊ एक्ट्रेस में कर दी है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया की पहले दिन की कमाई इसे साबित करती है।
नए साल की इतनी अच्छी सौगात आलिया भट्ट ने नहीं सोची होगी। 10 मार्च को बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज होने के पहले ही दिन आलिया की झोली में तकरीबन 12 करोड़ की कमाई दे दी।
जी हां, देशी कहानी और रोमांटिक टच के साच बद्री की दुल्हनिया का जादू दर्शकों पर छाया हुआ है। आलिया ने इस फिल्म से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॅालीवुड की बॅाक्स आॅफिस क्वीन है।
स्टूडेंट आॅफ द ईयर से लेकर अब तक आलिया भट्ट लगातार बॅाक्स आॅफिस पर रिकॅार्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। वह हिंदी सिनेमा की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो लगातार अपनी दमदार परफॅारमेंस और दिलचस्प कहानी के साथ बॅालावुड में एक नया मुकाम बनाते चली जा रही हैं।

उनकी पिछली सभी फिल्मों की पहले दिन की कमाई से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की तरह किसी भी फिल्म आलिया भट्ट का नाम ही होना काफी है।। इसके बाद फिल्म का हिट होना अपने आप तय हो जाता है।
तो फिर चालिए जानते हैं कि कैसे आलिया भट्ट रफ्तार से बॅाक्स आॅफिस की रानी बनते हुए आगे बढ़ती चली जा रही हैं..यहां देखें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications