बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को पछाड़ा, RRKPK बनी इस साल सबसे बड़ी रॉम-कॉम

alia-bhatt-beats-ranbir-kapoor-at-box-office-rocky-aur-rani-ki-prem-kahani-completes-1-months

Alia Bhatt Beats Ranbir Kapoor At The Box Office: 2023 का अगस्त महीना ऐसा धमाकेदार रहा है, जैसा आज तक बॉलीवुड के इतिहास में नहीं देखा गया। एक साथ चार फिल्में सिनेमाघरों में चल रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त कमाई कर रही हैं।

एक ओर जहां सनी देओल की गदर 2 का तहलका मच रहा है। दूसरी ओर अक्षय कुमार- पंकज त्रिपाठी की फिल्म अपने कंटेंट का कमाल दिखा रही है। हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 ने भी अच्छी ओपनिंग ली है। लेकिन इन तीनों फिल्मों के बीच भी, एक फिल्म जिसने सिनेमाघरों में एक महीना गुजार लिया, वो है करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'।

रॉकी और रानी ने थियेटर्स में गुजार लिया एक महीना

जी हां, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने थियेटर्स में एक महीना गुजार लिया है और फिल्म की कुल कमाई 149.75 करोड़ की हो चुकी है। अपने चौथे रविवार को फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि कमाई अभी भी जारी है, इसका लाइफटाइम कलेक्शन 152-154 करोड़ तक पहुंच सकता है।

आलिया की फिल्म ने रणबीर की फिल्म को पछाड़ा

इतना ही नहीं, रॉकी- रानी ने आधिकारिक तौर पर इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई एक और रोमांटिक ड्रामा, तू झूठी मैं मक्कार के लाइफ़टाइम स्कोर को भी पार कर लिया है। रणबीर कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने 147 करोड़ की कमाई की थी और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने इसे पीछे छोड़ दिया है।

आलिया भट्ट की ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सपरहिट हो चुकी है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 300 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X