FirstDay- बद्रीनाथ की दुल्हनिया की ताबड़तोड़ कमाई..साल की तीसरी बड़ी ओपनिंग
वरूण धवन और आलिया भट्ट स्टारर बदरीनाथ की दुल्हनिया ने शानदार ओपनिंग की है।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया के रिव्यू भी अच्छे आए हैं और साथ ही वरुण धवन और आलिया भट्ट की अच्छी खासी तारीफ भी हो रही है। फिल्म हर किसी को बहुत ही अच्छी लग रही है। फिल्म के पहले दिन कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा है।फिल्म की ओपनिंग 12.25 करोड़ की है।
फिल्म ने अच्छी खासी कमाई है और फिल्म वीकेंड पर और भी अच्छी कमाई करेगी इसमें कोई शक नहीं है। अच्छी बात ये भी है कि होली की छुट्टियां हैं जिसमें फिल्म और भी बेहतरीन कमाई कर सकती है। वरुण धवन और आलिया भट्ट का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी जोड़ी एक बार फिर सुपरहिट है।
[Review - वरुण धवन जीत लेंगे आपका दिल..बस देख ही आइए बद्रीनाथ की दुल्हनिया]
फिल्म का बजट भी ज्यादा नहीं है तो जाहिर फिल्म आधिकारिक तौर पर पहले ही सुपरहिट है। कहना गलत नहीं होगा कि वरुण धवन की हिट फिल्मों की लिस्ट लगातार जारी है।


Click it and Unblock the Notifications