बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर- 'भारत' के साथ 300 करोड़ क्लब के किंग बनेंगे अली अब्बास जफर
अली अब्बास जफर बॉलीवुड के उन निर्देशकों में शामिल हो चुके हैं, जिनकी हर आने वाली फिल्म के साथ फैंस को उम्मीद होती। सलमान खान की फिल्म भारत के साथ अली एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकते हैं। खास बात है कि अली अब्बास जफर मसाला फिल्मों में भी कंटेंट लेकर आते हैं। भारत 300 करोड़ क्लब में उनकी तीसरी फिल्म हो सकती है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।
अभी तक 300 करोड़ क्लब शामिल होने वाली निर्देशकों में.. अली अब्बास जफर और राजकुमार हिरानी बराबरी पर चल रहे हैं। दोनों निर्देशकों की दो- दो फिल्में 300 करोड़ पार कर चुकी है। लेकिन भारत के साथ अली इस रेस में आगे बढ़ चुके हैं।

सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर की जोड़ी हमेशा ही ब्लॉकबस्टर रही है। उन्होंने सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी फिल्में दी हैं, जो कि सलमान के करियर में भी काफी खास रही है। कहना गलत नहीं होगा कि अब सलमान फैंस को भी अली अब्बास जफर से बतौर निर्देशक काफी उम्मीदें रहती हैं कि वह सलमान से कुछ बेस्ट ही कराएंगे। कोई शक नहीं कि भारत इन उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
यहां जानें बॉलीवुड के सफल निर्देशक -


Click it and Unblock the Notifications











