BOX OFFICE: यहां शाहरूख, सलमान, आमिर का दबदबा.. अक्षय कुमार हैं काफी पीछे!
बॉलीवुड की 10 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में अभी तक अक्षय कुमार की एक भी फिल्म शामिल नहीं है। यहां जानें बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्में-
अक्षय कुमार ने जॉली एलएलबी 2 के साथ लगातार बैक टू बैक 4 हिट फिल्में दी हैं। चारों ही फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। लेकिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेते ही अक्षय कुमार के फिल्मों की गति काफी धीमी हो जाती है। जिसका नतीजा है कि एक भी फिल्म 150 करोड़ तक नहीं पहुंच पाई है।
[3000 करोड़ के साथ.. 2017 होगी बॉलीवुड की BEST साल!]
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट देंखे तो यहां साफ साफ खान तिकड़ी का दबदबा है। लिस्ट में जहां 3 फिल्में आमिर खान की हैं.. वहीं, सलमान खान की 4 फिल्म, शाहरूख खान की दो फिल्में और ऋतिक रोशन की एक फिल्म शामिल है।

जबकि अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार इस लिस्ट से फिलहाल काफी दूर हैं। इसका अहम कारण ओवरसीज कलेक्शन को माना जा सकता है। खैर, उम्मीद कर सकते हैं कि अक्षय कुमार जल्द ही एक धमाकेदार फिल्म के साथ इस टॉप लिस्ट में शामिल होंगे।
यहां जानें बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications