..................... Akshay Kumar Will Strikes A Hat-trick With 'Gold' On This Independence Day - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और BOX OFFICE पर धमाका- लगातार तीसरी बार- 100 करोड़ पार!

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि पिछले दो सालों से अक्षय स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म लेकर आते हैं और फिल्म सुपरहिट जाती है। रूस्तम और टॉयलेट एक प्रेम कथा, दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और दोनों फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। लिहाजा, गोल्ड से भी ऐसी ही उम्मीदें जताई जा रही हैं।

सलमान खान की फिल्म में फाइनल ये हॉट एक्ट्रेस- धमाकेदार गाने की तैयारी

रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस वक्त की बात करती है, जब आजाद भारत ने पहली बार हॉकी में गोल्ड जीता था। फिल्म में अक्षय एक हॉकी प्लेयर तपन दास की भूमिका में हैं। और वह ओलंपिक्स में आज़ाद भारत को गोल्ड दिलाना चाहते हैं।

Akshay Kumar

जाहिर है, जहां देशभक्ति और अक्षय कुमार हों.. वह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल करनी ही है। अक्षय कुमार इस फिल्म के साथ पहली बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ जुड़े हैं। गौरतलब है कि अक्षय की पिछली फिल्म पैडमैन 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं पाई थी.. लिहाजा, अब गोल्ड से उम्मीदें जुड़ चुकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि गोल्ड अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनती है या नहीं!

यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X