100 करोड़ क्लब में शामिल अक्षय कुमार की एक और फिल्म, स्काई फोर्स ने 8 दिनों में की इतनी कमाई

Sky Force 100 Crore box Office: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 4 सालों बाद अक्षय कुमार की कोई फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है जो कि खिलाड़ी कुमार के फैंस के काफी खुशी की बात है।
वहीं सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, स्काई फोर्स ने पांचवें दिन 5.75 करोड़, छठवें दिन 6 करोड़, सातवें दिन 5.64 करोड़ कमाए। आज यानी 8वें दिन फिल्म ने 10:40 बजे तक 2.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 101.44 करोड़ रुपये हो चुका है। ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं इनमें फेरबदल हो सकता है।
अक्षय कुमार की आखिरी 100 करोड़ी फिल्म 2021 की सूर्यवंशी थी। हालांकि, इसके बाद ओएमजी 2 ने 150 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, लेकिन अक्षय कुमार का इसमें सिर्फ कैमियो था। अब 4 साल बाद स्काई फोर्स के साथ अक्षय कुमार के करियर का ये सूखा खत्म हो चुका है।
फिल्म को करीब 160 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने मिलकर फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और डायना पैंटी मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











