BOX OFFICE: 200 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार.. नंबर 2 पर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'!
अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म ने अब तक 133.60 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि ओवरसीज में भी फिल्म ऐवरेज बिजनेस कर रही है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 221.28 करोड़ की कमाई कर ली है। कोई शक नहीं कि यह शानदार आंकड़ा है। इसी के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बद्रीनाथ की दुल्हनिया, काबिल, जॉली एलएलबी 2 को पीछे कर दिया है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉयलेट एक प्रेम कथा 25वें नंबर पर है। जाहिर है ओवरसीज में अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग अभी तक काफी कम ही रही है।
यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications