BOX OFFICE: सलमान खान को तगड़ी टक्कर.. तैयार हैं अक्षय कुमार!
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सबसे ऊपर सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' का ही नाम आता है। फिल्म से जितनी ही उम्मीद थी.. कबीर खान ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फिल्म काफी मुश्किल से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है।
2018 की सबसे शानदार फिल्म.. फाइनल है.. सुपरस्टार्स ALERT
बहरहाल, ट्यूबलाइट ने तो सबका दिल तोड़ ही दिया है। लेकिन अब बॉलीवुड फैंस को सिर्फ और सिर्फ अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ही इंतजार है। जी हां, कहीं ना कहीं शाहरूख खान की 'जब हैरी मेट सेजल' भी फैंस को उत्साहित करने में सफल नहीं हो पा रही है।

लिहाजा, सारी उम्मीद टॉयलेट एक प्रेम कथा पर ही टिकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म से सलमान की ट्यूबलाइट का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं.. यानि की 120 करोड़ का। सच कहा जाए तो यह आंकड़ा अक्षय कुमार के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











