Diwali 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार क्लैश, अक्षय कुमार vs कार्तिक आर्यन, दो बड़ी फिल्में तैयार

Akshay Kumar to clash with Kartik Aaryan: अक्षय कुमार ने 30 जून की सुबह अपने फैंस को शानदार सरप्राइज देते हुए हाउसफुल 5 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी की पांचवी फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लिहाजा, ये अपडेट आते ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
Recommended Video
हाउसफुल 5 अगले साल यानि की 2024 की दिवाली पर रिलीज होने वाली है। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में फिलहाल अक्षय कुमार और रितेश देशमुख फाइनल हैं.. जबकि कई स्टार कलाकार और भी शामिल होंगे। फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं साजिद नाडियाडवाला।
दिवाली पर कार्तिक आर्यन से भिड़ेंगे अक्षय कुमार
खास बात है कि दिवाली 2024 को सबसे पहले लॉक किया भूषण कुमार ने.. फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए। कार्तिक आर्यन स्टारर इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के एक छोटे से टीजर के साथ रिलीज डेट रिवील की गई है। फिल्म का निर्देशन करेंगे अनीस बज्मी। भूल भुलैया 2 की बेशुमार सफलता के बाद इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
सुपरहिट फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में
वहीं, अब हाउसफुल 5 भी इसी दिन रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि यदि दोनों फिल्में साथ आती हैं.. तो बॉक्स ऑफिस पर घमासान देखने को मिलेगा। दिलचस्प बात है कि दोनों ही फिल्में सुपरहिट फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं, और दोनों ही अपने तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्में रिलीज करने के मामले में दिवाली एक बड़ी डेट मानी जाती है क्योंकि देशभर में छुट्टी का माहौल होता है.. ऐसे में निर्माता रिलीज डेट आगे पीछे करते हैं या नहीं, यह देखना होगा।
बता दें, अब तक 2024 में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने वाली फिल्में हैं- प्रोजेक्ट के (12 जनवरी), फाइटर (24 जनवरी), भूल भुलैया 3 (दिवाली), हाउसफुल 5 (दिवाली), बड़े मियां छोटे मियां (ईद) और सिंघम अगेन (स्वतंत्रता दिवस)..


Click it and Unblock the Notifications












