2020 में अक्षय कुमार तोड़ेंगे सलमान खान का यह धमाकेदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड?
लंबे समय से सुपरस्टार सलमान खान के नाम सबसे ज्यादा सौ करोड़ी फिल्में अपने नाम करने का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड है। सलमान की लगभग हर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करती है। सलमान की 14 फिल्में इस क्लब में शुमार है। लेकिन बता दें, हाउसफुल 4 की कमाई के साथ अक्षय कुमार अब सलमान को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं। 100 करोड़ क्लब में अब अक्षय की 13 फिल्में शामिल हैं।
दिसंबर में जहां सलमान खान दबंग 3 के साथ 15 फिल्में पूरी करेंगे, वहीं अक्षय की गुड न्यूज भी आ रही है। लेकिन साल 2020 में अक्षय जहां 3 फिल्मों के साथ तैयार हैं, वहीं सलमान खान ने फिलहाल सिर्फ एक फिल्म की घोषणा की है- राधे, जो कि ईद पर रिलीज होगी। वहीं, अक्षय की सूर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब फाइनल है.. जबकि पृथ्वीराज आने की संभावना है।

जाहिर है इन तीन फिल्मों के साथ अक्षय कुमार 100 करोड़ क्लब में सबसे ज्यादा फिल्में शामिल करने वाले टॉप स्टार बन सकते हैं.. और सलमान घिसक कर दूसरे स्थान पर आ सकते हैं। यह बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कौन अपने नाम करता है, देखना दिलचस्प होगा।
यहां जानें टॉप 6 स्टार्स, जिनकी सबसे ज्यादा फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है-


Click it and Unblock the Notifications