BOX OFFICE: अक्षय कुमार की पैडमैन- पहला वीकेंड- ताबड़तोड़ कलेक्शन
Recommended Video

अक्षय कुमार- राधिका आप्टे की फिल्म पैडमैन को तारीफ पर तारीफ रही है। आम दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक से फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन मिले हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही अपना बजट पार कर लिया।
'लोग मुझे जानते हैं.. क्योंकि मैंने सलमान खान के साथ काम किया है....'
बता दें, फैंस ने पैडमैन को अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में इसे शुमार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने रविवार को 14 करोड़ की कमाई की है। यानि की फिल्म की कुल कमाई हो चुकी है 37 करोड़। खास बात है कि फिल्म सिर्फ 20 करोड़ के बजट पर बनी है।

दर्शकों को फिल्म का कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80-85 करोड़ तक जा सकता है। यानि की फिल्म होगी सुपरहिट।
यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications