..................... अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ 200 करोड़ पार | Akshay Kumar Starrer Good Newwz enters 200 crore club - Hindi Filmibeat

200 करोड़ पार "गुड न्यूज़"- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार का तहलका- बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड

अक्षय कुमार के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। हो भी क्यों ना.. आखिर एक साल में तीन 200 करोड़ी फिल्में और एक 150 करोड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड किसी और सितारे के पास नहीं है। अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज़' ने अपने चौथे हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खास बात है कि तान्हाजी और छपाक के बीच भी गुड न्यूज़ बढ़िया कमाई कर रही है। इसी के साथ, 2019 में अक्षय कुमार की तीन फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है, और यह एक रिकॉर्ड है।

अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी स्टरर यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। 95 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 2019 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक लगभग 110 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है।

Good Newwz

गुड न्यूज़ को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला है। जिस वजह से फिल्म अपने पांचवें वीकेंड पर भी करोड़ों में कमाई कर रही है। फिल्म के पास अभी भी लगभग 300 स्क्रीन हैं। लिहाजा, कमाई अभी भी जारी है।

बहरहाल, यहां जानें 2019 में 200 करोड़ क्लब में शामिल फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X