सुपरहिट है अक्षय कुमार- करीना कपूर की "गुड न्यूज़", यहां जानें फिल्म की कमाई और मुनाफा
अक्षय कुमार- करीना कपूर खान स्टारर फिल्म गुड न्यूज़ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। बता दें, अक्षय कुमार की यह फिल्म 2019 की सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक 108 प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया है।
95 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म अब तक 197.10 करोड़ की कमाई कर चुकी है। लिहाजा, फिल्म का मुनाफा 107.47 प्रतिशत तक हो चुका है। जबकि कमाई अभी भी जारी है। इस वीकेंड फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

खास बात है कि 2019 में रिलीज अक्षय कुमार की चारों फिल्मों ने सबसे मुनाफेदार फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई है। केसरी ने 104 प्रतिशत, हाउसफुल 4 ने 106 प्रतिशत, गुड न्यूज़ ने 107.47 प्रतिशत.. और मिशन मंगल ने 344.80 प्रतिशत प्रॉफिट कमाया है। कोई शक नहीं कि अक्षय निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं।
यहां जानें 2019 की 10 सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











