BOX OFFICE: अक्षय कुमार की गोल्ड का पहला वीकेंड- यहां जानें कैसा रहा कलेक्शन
Recommended Video

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड बुधवार यानि की 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को 25.25 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग मिली। यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। लेकिन दूसरे दिन से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दिखी। 5 दिनों के लंबे वीकेंड में फिल्म ने 71.30 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। हालांकि फिल्म से 90-100 करोड़ तक की उम्मीद की जा रही थी।
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का धमाका- 125 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई
गोल्ड बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से क्लैश हुई है। दोनों फिल्मों ने ओपनिंग तो काफी धमाकेदार दी.. लेकिन दूसरे दिन से ही फिल्म की कमाई सिंगल आंकड़े में पहुंच गई। फिल्म को लेकर मौजूदा क्रेज के मुताबिक, गोल्ड का लाइफटाइम कलेक्शन 110-120 करोड़ के बीच जा सकता है।

गौरतलब है कि दो- तीन दिनों में गोल्ड पैडमैन की लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर जाएगा। खास बात है कि अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, गोल्ड के पास कमाने के लिए काफी लंबा समय है।
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications