BOX OFFICE: अक्षय कुमार की गोल्ड- पहले दिन ही बनाया रिकॉर्ड- धमाकेदार कलेक्शन
Recommended Video

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड बुधवार यानि की 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। बता दें, 24 करोड़ की शानदार कलेक्शन के साथ यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। आज़ाद भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की इस कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म देशभक्ति के फ्लेवर के साथ परोसी गई। साथ ही अक्षय कुमार, विनीत कुमार सिंह, अमित साथ, कुणाल कपूर ने शानदार परर्फोमेंस से सभी के दिल जीत लिए।

शनिवार और रविवार को फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ने वाला है। ट्रेड पंडितों की मानें तो गोल्ड 5 दिनों में ही 80 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगा। खास बात है कि अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लिहाजा, गोल्ड के पास कमाने के लिए काफी लंबा समय है।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications