BOX OFFICE: अक्षय कुमार की गोल्ड- दूसरे दिन भी धमाकेदार कलेक्शन- सुपरहिट
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड बुधवार यानि की 15 अगस्त को देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग मिली है। बता दें, 25.25 करोड़ की शानदार कलेक्शन के साथ यह अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म ने अपना जादू कायम रखा। गुरुवार को गोल्ड ने 8 करोड़ की कमाई की है।
यानि की पहले दो दिनों में ही फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रीमा कागती के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने साथ.. विनीत कुमार सिंह, अमित साथ, कुणाल कपूर ने शानदार परर्फोमेंस से सभी के दिल जीत लिए।

फिल्म के क्रेज को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि गोल्ड सुपरहिट साबित होगी। फिल्म में इमोशन, कॉमेडी, ड्रामा, इतिहास और देशभक्ति सब कुछ है। कोई शक नहीं कि वीकेंड तक सारे शोज हाउसफुल होने वाले हैं। जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिलेगा।
यहां जानें गोल्ड का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications











