1 हीरो और 5 हीरोइन की इस फ़िल्म ने मेकर्स को कर दिया था मालामाल, बॉक्स ऑफिस बना दिया नोट छापने की मशीन

Akshay Kumar Sonakshi Sinha Taapsee Pannu

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होती है। आज हम आपको 5 साल पहले रिलीज हुई एक धांसू फिल्म के बारे में बताने वाले हैं। इस फिल्म में एक बंपर कमाई की थी और हर किसी के छक्के भी छुड़ा दिए थे। इस फिल्म में एक हीरो और पांच हीरोइन नजर आई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं मिशन मंगल फिल्म की।

मिशन मंगल फिल्म को 15 अगस्त 2019 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में बतौर हीरो अक्षय कुमार नजर आए थे। तो वहीं हीरोइन के तौर पर विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुलहारी और नित्या मेनन नजरे। दरअसल इस फिल्म को इसरो के मार्च प्रोजेक्ट पर आधारित बनाया गया था।

24 सितंबर 2014 को इसरो की कई सारी महिला वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की कक्षा में बहुत ही कम बजट खर्च करके सैटेलाइट को लांच कर दिया था। इसके बाद भारत दुनिया भर में एक ऐसा देश बन गया था जो कि अपने पहले ही प्रयास में इस मिशन में सफलता प्राप्त कर चुका था। मिशन मंगल फिल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार कमाई की और अपनी लागत से तीन गुना से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था।दरअसल इस फिल्म को 95 करोड़ के बजट में बनाया गया था और बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने देशभर में 202.98 करोड़ की कमाई की थी। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 290.59 करोड़ की कमाई कर ली थी।

अक्षय कुमार के अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी के वक्त में उनके पास पाइपलाइन में कई सारी फिल्में मौजूद है। 12 जुलाई 2024 को उनकी फिल्म सरफिरा रिलीज होने को है। इसी के अलावा हाउसफुल 5 से लेकर वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 जैसी फिल्मों में भी उन्हें देखा जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X