BOX OFFICE: 'सूर्यवंशी' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लाया तूफान,अक्षय कुमार की बंपर कमाई
पिछले तीन सप्ताह से केवल अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ के सूर्यवंशी की कमाई की चर्चा हो रही है। रोहित शेट्टी ने कोरोना महामारी से पहले सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज किया। सिनेमाघर कोरोना महामारी के कारण बंद हुए। कोरोना के प्रभाव को कम देखने के बाद सरकार ने सिनेमाघर खोलने का फैसला किया।
सिनेमाघर खुलने के साथ ही सूर्यवंशी की लॉटरी लग गई। सूर्यवंशी 5 नवंबर को रिलीज हुई और तब से लेकर अभी तक इस फिल्म ने अपनी करोड़ों की कमाई का सिलसिला जारी रखा है। बंटी और बबली 2, सत्यमेव जयते 2 के रिलीज के बाद भी 21वें दिन भी सूर्यवंशी की धुआंधार कमाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सूर्यवंशी की कमाई एक बार फिर से वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 300 करोड़ पूरा करने से केवल कुछ कदम दूर है। फिल्म जानकार तरण आदर्श ने सूर्यवंशी के 21 वें दिन की कमाई का हिसाब बता दिया है। तरण आदर्श ने अपने ट्वीट के जरिए सूर्यवंशी के 21 वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताते हुए लिखा है कि अक्षय कुमार की इस एक्शन फिल्म ने बुधवार को 1.56 करोड़ की कमाई की है।

भारतीय बाॅक्स आफिस पर सूर्यवंशी
भारतीय बाॅक्स आफिस पर सूर्यवंशी का आंकड़ा 200 करोड़ की कमाई तक पहुंच ही गया है। तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि चौथे वीक के करीब पहुंच कर सूर्यवंशी की कमाई का कुल आंकड़ा 183.75 करोड़ तक पहुंच गया है।वर्ल्ड वाइड सूर्यवंशी अपनी कमाई को 300 करोड़ क्लब तक पहुंचाने में सफल हो सकती है।

वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस सूर्यवंशी
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हुए हर वीक का कलेक्शन बताया है साथ ही तीसरे वीक के बाद कैसे सूर्यवंशी अपनी कमाई को 280 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इसकी भी जानकारी दी है।

सूर्यवंशी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 280.09 करोड़
सूर्यवंशी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले वीक में 190.06 करोड़, दूसरे वीक में 66.66 करोड़, तीसरे वीक के बाद सूर्यवंशी के पहले दिन की कमाई 4.31 करोड़, दूसरे दिन 5.20 करोड़, तीसरे दिन 7.37 करोड़, चौथे दिन 2.19 करोड़,पांचवें दिन 2. 34 करोड़, छठवें दिन 1.96 करोड़ और रिलीज के बाद से लेकर अभी तक सूर्यवंशी की कमाई 280.09 करोड़ तक पहुंच चुकी है।

भारत में सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भारत में सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरे सप्ताह इस प्रकार है। शुक्रवार को 3.26 करोड़,शनिवार को 3.77 करोड़, रविवार को 5.33 करोड़, सोमवार को 1.88 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.56 करोड़ की कमाई के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी की कुल कमाई 183.75 करोड़ तक पहुंची है।

अंतिम सलमान खान और जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2
दूसरी तरफ जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 रिलीज हो चुकी है। पहले दिन जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ने 3 करोड़ की कमाई की है। सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम रिलीज हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों खास तौर पर वीकेंड पर सूर्यवंशी की कमाई पर अंतिम और सत्यमेव जयते 2 का बड़ा असर देखने को मिलेगा। वीकेंड पर अंतिम और सत्यमेव जयते अपनी कमाई की रफ्तार को सूर्यवंशी के आगे अधिक बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











